फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकुओं के भय से ग्रामीणों ने मांगे शस्त्र लाइसेंस

Tue, 16 May 2017 10:52 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
lady police
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकू राजू सिंह ठाकुर को मारने वाले भगवतपुर कोलहौंवा गांव के ग्रामीण ने शस्त्र लाइसेंस जारी क रने व गांव में स्थायी रूप से पीएसी का कैंप लगाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


   तहसील समाधान दिवस पर मंगलवार को मुख्यालय पहुंचे भगवतपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रामकरन व रामकृपाल के घर मे आठ मई को उसकी लड़की की शादी थी। उसी समय रात्रि डाकू राजू सिंह ने धावा बोल दिया।

जब ग्रामीणों ने मना किया तो दहशत फैलने के उद्देश्य से राजाराम को गोली मार दी। उसी समय ग्रामीणोें ने डाकू राजू को पकड़ कर मारने पीटने लगे जिससे उसकी मौत हो गई। गैंग के सदस्य मामा पटेल सहित तीन अन्य डाकू भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि डकैतों के भय से असुरक्षा महसूस कर रहे है।
विज्ञापन


गैंग के शेष सदस्य कभी भी धावा बोल सकते हैं। कुछ ग्रामीण बदमाशों के डर से पलायन करने की योजना बना रहे हैं। इस मौके पर राममिलन, रामसजीवन, भगवानदीन, रामकेश छेदी, रामकृपाल, केस्सी, रामचरन, राजाराम,मुकेश, सुरेंद्र्र, संतोष, रघुनन्दन, पन्नू लाल, रजौला, राजकुमार, रज्जू प्रसाद,रामकरन, ओमप्रकाश, धर्मराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें