फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पटियाला के टीबी हॉस्पिटल में लगी आग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए कस्बे के आधा दर्जन युवकों ने गाली गलौज के बाद तोड़फोड़ की। डाक्टर ने एक नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार की देर रात्रि सलमान हाथ में चोट लगने पर सीएचसी में इलाज कराने साथियों के साथ आया था। ड्यूटी में मौजूद डा. कृष्णकुमार ने बताया कि इलाज के दौरान ही मरीज के साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। थानाध्यक्ष मनीष जाट ने बताया कि डाक्टर की तहरीर पर सलमान समेत सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें