मानिकपुर। थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी तीरथ प्रसाद का पुत्र संजू उर्फ संजीव केशरवानी आठ दिन से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आंशका की तहरीर थाने में दी है। गुरुवार को कथित रूप से अपहृत बालक के घर के बाहर एक गुमनाम पत्र में 20 लाख की मांग की गई। जिसे पढ़कर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी गांव पहुंचकर परिजनों से मिले और पूरी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि कई दिन से उनका पुत्र गायब है और बार पुलिस को बताने के बावजूद कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुत्र के अपहरण के बाद अनहोनी की आशंका जताई है। अपर एसपी ने परिजनों को भरोसा दिया कि जल्द ही बालक की तलाश कर ली जाएगी। इधर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि पूरा मामला काफी पेचीदा व संदिग्ध है। जिस दिन से बालक गायब है उस दिन से अब तक के कई रिकार्ड मिले हैं। जल्द ही बालक को सकुशल लाकर पत्र भेजने वाले की तलाश की जाएगी।