फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद बम कांड के आरोपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय के रानीपुर भट्ट के पास बोलेरो में बम व गोली मारकर सरसवां कौशांबी के प्रधान पति समेत आठ लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दो आरोपियों ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया।

दो पहले से पुलिस गिरफ्त में थे। गौरतलब है कि सात मई को खोह गांव में सरसवां कौशांबी से बारात आई थी। जिसमे शामिल होने के बाद आठ मई को तड़के सरसवां कौशांबी निवासी प्रधानपति पवन मौर्य का परिवार बोलेरो से लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने बोलेरो पर बम व गोली मारकर हमला किया था।
विज्ञापन


घायलों ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के रिश्तेदार बताया था। इस घटना में प्रधानपति के भाई अशोक मौर्य ने सरसवां के ही चार लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले रामसिंह व विकास श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए लाई थी।

शनिवार को अन्य दो नामजद देवनारायण करवरिया और सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों ने बताया कि प्रधानपति उन्हें बेवहज फंसा रहा है। घटना  के दिन चारों गांव में ही थे। सुरेंद्र सिंह के घर में तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों ने प्रधानपति पर पूरे गंाव में जातीय उन्माद फैलाने का आरोप भी लगाकर जांच कराने की मांग की। कोतवाल मो शरीफ ने बताया कि इस मामले में अब चारों नामजद को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें