फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जेसीबी से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

Tue, 13 Jun 2017 10:35 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दुकान में हमले के बाद टूटी पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भौंरी(चित्रकूट)। दोस्त के साथ ननिहाल लौट रहे युवक की बाइक हाईवे पर जेसीबी से टकरा गई। जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया।
     जानकारी के अनुसार रैपुरा थाने के बेलरी निवासी संतोष यादव का पुत्र संजय (18) पुत्र कई साल से ननिहाल शिवरामपुर के लुढहा गांव में रहता था। रविवार को वह बाइक से लुढहा के दोस्त राकेश के साथ मां से मिलने बेलरी आया था। देर रात को वह ननिहाल लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के छेछरिहा मोड़ के हाईवे पर पहुंची तो सामने खड़ी जेसीबी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

      दुर्घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी और घायल बाइक सवारों को अस्पताल भेजा। रास्ते में संजय यादव की मौत हो गई। दूसरे घायल राकेश पटेल को प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर किया गया है। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही लुढहा व बेलरी गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगाें ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

---इनसेट
बदहवास मां कई बार हुई बेहोश
चित्रकूट। ननिहाल में सबका दुलारे संजय के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह अकेला पुत्र था जबकि अब दो बहनें ही बचीं हैं। घटना की जानकारी होते ही मृतक की मां बदहवास अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची और बेहोश हो गई। पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें