फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गेटमैनों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माराचन्द्र गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (23) पुत्र रमेश चंद्र रविवार की रात दिमागी संतुलन ठीक न होने के चलते घर से निकल गया था। सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर में न होने पर खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों के जरिए पता चला कि स्टेशन के समीप युवक का शव पड़ा है। वह लोग मौके पर पहुंचे। पुष्पेंद्र का शव देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि युवक का दीमागी संतुलन ठीक न होने से ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें