चित्रकूट। डकैतों पर लगाम लगाने के लिए मप्र पुलिस ने एक बार फिर से अभियान शुरू कर दिया है। जिसके लिए बरौंधा, मझगवां थाना पुलिस के साथ ही एसएफ के जवान भी जंगल में उतरे हैं। ट्रेन में हुई लूट में डकैतों के शामिल होने के शक में भी यह अभियान तेज किया गया है।
गौरतलब है कि यूपी व एमपी सीमा होने के कारण डकैत दोनों सीमाओं में वारदात करते रहते है। जिसमें अपहरण, लूटपाट के साथ ही ट्रेनों मे डकैती डालने का काम करते हैं। शनिवार तड़के मानिक पुर व खुटहा रेलवे स्टेशन के बीच गोरखपुर से दुर्ग जा रही नौतनवां एक्सप्रेस में डकैती पड़ी थी। जिसमें ट्रेन यात्रियों के साथ मारपीट कर जेवरात सहित नगदी बदमाश छीन ले गए थे। पुलिस को शक है कि इस कांड में डकैत भी हो सकते है। जिसके लिए थाना प्रभारी मझगवां ओपी सिंह सहित पुलिस फोर्स एसएएफ के जवान, पडमनिया, बरूआ, करिया, धारकुंडी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया।