कचहरी परिसर में सैनिक भाइयों की पीटाई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के बस्ते में एनओसी संबंधित कोई कागज तैयार कराने पहुंचे दो सगे सैनिक भाइयों की जमकर पीटाई हुई। जिसमें सैनिक भाइयों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष ने भी सैनिक भाइयोें के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
पहाड़ी थाने के दरसेंडा निवासी सैनिक कपिलदेव व प्रभुदयाल पुत्रगण चंद्रशेखर ने बताया कि वह क्रमश: हिमाचल प्रदेश व बंगाल में ड्यूटी पर तैनात हैं। छुट्टियों पर घर आए थे और सोमवार की सुबह दोनों जिला मुख्यालय स्थित कचहरी पहुंचे थे। एक अधिवक्ता के बस्ते में कुछ काम करा रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों से उनकी बहस होने लगी। जिस पर मारपीट होे गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को अलग किया। इसके बाद दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।