फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

582 मतपेटियां चोरी

Tue, 21 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर चोरी हुए सीसीटीवी कैमरे को दिखाते एआरटीओ सत्येंद्र यादव।
विज्ञापन
एक तरफ जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन रात एक किए है। वहीं चोरों ने पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां पार कर दी हैं। जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर कालेज के हाल और टूटे दरवाजे वाले स्थान का निरीक्षण किया। कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

  
    जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को छोड़कर अन्य सभी चुनाव में बैलेट पेपर व मतपेटी का प्रयोग होता है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मतपेटियों को सुरक्षित रखता है। लगभग डेढ़ साल पहले पंचायत चुनाव होने के बाद इन मतपेटियों को मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज के हाल में रखा गया था। विधानसभा चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होने से इसका महत्व नहीं है।

लेकिन कर्मचारियों को बैलेट पेपर और उनके मतदान पत्र को इन्हीं पेटियों में रखा गया है। इसी काम के लिए जब कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हीरालाल मतपेटी निकालने कालेज पहुंचे तो वहां का दरवाजा टूटा मिला। दो दरवाजों का आधा हिस्सा टूटा मिला। इसमें अंदर रखी मतपेटियों की गिनती कराई गई तो सबकी आंखे खुली रह गईं। कुल 582 मतपेटियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन

    
  इसकी जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाल सत्यपाल सिंह मय फोर्स पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत भइयालाल भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस कालेज के सभागार में कुल 2233 मतपेटियां गिनवाकर रखी गई थीं। इसमें से 582 गायब हैं। चोरों ने सभागार के प्रमुख व पीछे के दरवाजे को आधा तोड़कर मतपेटियां गायब कर दीं। मंगलवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मतपेटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें