फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर मारापीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारापीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम कालोनी निवासी ललित कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पड़ोसी अभिलाष विश्वकर्मा ने पुराने विवाद के चलते सोमवार की शाम घर के पास गाली दी विरोध किया तो वह उसे मारने दौड़ा। किसी तरह वह बचकर घर के अंदर आ गया। इसके कुछ देर बाद आरोपी तीन लोगों को लेकर उसके घर का दरवाजा जबरन खोलकर अंदर आ गया और उसकी डंडों लात घूसों से पीटाई कर दी। बचाने पहुंची पत्नी व बच्चों को भी मारा पीटा। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


दुकान में तोड़फोड़ व पिटाई की
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के ड्योढ़ी टोला तरौंहा निवासी राजेंद्र सैनी ने बताया कि वह शहर के ट्रैफिक चौराहे पर अपनी फूल की दुकान पर बैठा था। तभी चितरा निवासी बबलू पुत्र हीरालाल गाली देता हुआ आया और जबरन फूल माला ले जाने लगा। विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उसके फूल के काउंटर को पलट दिया और मारा पीटा। दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें