दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने नोटों से भरा बैग उड़ाया
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार से दिनदहाड़े़ टप्पेबाजों ने लेखपाल का नोटों से भरा बैग पार कर दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कसहाई रोड़ निवासी लेखपाल श्यामलाल पयासी ने बताया कि सोमवार को वह हाईवे किनारे पुरानी बाजार स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से बीस हजार रुपये निकालकर बैग में रखा और बैंक शाखा के नीचे आकर बाइक की डिग्गी में रखने लगा। इसी बीच अचानक एक युवक आया और उसके हाथ से बैग छीनकर भाग निकला। जब तक वह कुछ समझ पाता टप्पेबाज सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक के साथ बांदा रोड की ओर भाग गया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई है।