आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में एक सप्ताह पूर्व रुपये देने के बहाने दुकान पर बनाकर कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया। उसके साथ अभद्रता करने आदि का वीडियो बना लिया। घटना के संस्त्रत्त्बंध में होमगार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर दबिश देने पहुंची तो मनबढ़ों ने वीडियो सोशल साइटों के जरिए सार्वजनिक कर दिया।
एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह के मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र का होमगार्ड सुरेश यादव थाने पर तैनात है। वर्ष 2012 में भादो गांव निवासी एक जालसाज उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिया था। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की पहचान होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर चालान कर दी थी। अब उस मुकदमे की अदालत मेें सुनवाई शुरू हो गई है। ऐसे में जालसाज ने होमगार्ड से कहा कि मैं रुपये दे देता हूं, केस उठा लो, एक हफ्ता पूर्व होमगार्ड सुरेश को रुपये देने के लिए बदमाश अपनी दुकान पर बुलाया। सुरेश के साथ अन्य दो होमगार्ड और मौजूद थे। सुरेश जैसे ही आरोपी की दुकान पर पहुंचा और 20 हजार रुपये की मांग की। तभी बदमाश शोर मचाते हुए भीड़ इकट्ठा कर ली और होमगार्ड पर रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। रिश्वत मांगने की बात पर बदमाश सहित अन्य ने होमगार्ड के साथ अभद्रता करते हुए उसका वीडियो बना लिया। जबकि गार्ड ने इस घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वह वीडियो सोशल साइटों पर सार्वजनिक कर दिया।
बदमाशों की तलाश में दीदारगंज थाने की पुलिस जुटी हुई है और लगातार दबिश दे रही। यह लोग ना केवल होमगार्ड के साथ चिटिंग की, बल्कि खाकी को भी बदनाम किया है। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।