फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते मे मवेशी बांधने पर चटकी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गांव के रास्ते में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुखनंदनपुर गांव की एक गली के बीच मवेशी बांधने के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायत एक पक्ष ने दूसरे से की जिस पर नाराज दूसरे पक्ष ने हमला बोलकर लाठियां चटका दीं। रामनेरश की पत्नी भगवती देवी ने बताया कि पड़ोसी रामकेश के परिजन गली में ही मवेशी बांधते हैं। सोमवार को अगल-बगल कीचड़ व जलभराव से रास्ता बंद था। जिस पर मवेशी बांधने का विरोध किया गया तो रामकेश के परिजनों ने उन पर हमला बोल दिया। रामनरेश की पुत्री नीता देवी व इंदी देवी को लाठी-डंडे से पीटा गया। दूसरे पक्ष ने रामनरेश के परिजनों पर ही हमला बोलकर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिसमें कई महिलाएं घायल हुईं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें