फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का कर रहे उल्लघंन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश का कर रहे उल्लघंन
विज्ञापन

चित्रकूट(ब्यूरो)। सुरसेन गांव के अयोध्या प्रसाद गुप्ता ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को भेजे पत्र में आरोप लगाया है वह जल संस्थान विभाग में बेलदार के पद पर कार्य करता था। उसको 2008 में कार्य से हटा दिया । इस मामले को लेकर कोर्ट ने नियमित नियुक्ति करने का आदेश दिया। इसके बाद भी उसको काम में नहीं लिया जा रहा है। जिससे वह परेशान है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से भरण पोषण की दिक्कत है।
---------------------------------------
नि:शक्त जमा करें आवेदन
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। जिन नि:शक्त की शादी एक अप्रैल 2016 के बाद हुई है वह इस योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय में आवेदन जमा करें।
विज्ञापन

------------------------------------------------
भरत मंदिर में लगा चिकित्सा शिविर
चित्रकूट (ब्यूरो)। धर्मनगरी के रामघाट स्थित भरत मंदिर में मानव सेवा धर्म संस्था चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 20 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी आयुर्वेदिक चिकित्सक रबि शर्मा ने दी।उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में बवासीर, टीबी, लकवा,सफेद दाग आदि रोगों का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------------------
आदेश के बाद भी खुल रहा विद्यालय
चित्रकूट(ब्यूरो)। भौरी गांव के योगेश ओझा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि छेछरिया मोड के पास चल रहे एक विद्यालय की चेकिंग शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की थी। जिसमें बिना मान्यता प्राप्त के ही विद्यालय चलता पाया गया था। जिसमें आदेश दिया गया था कि विद्यालय न खोला जाए। इसके बाद भी विद्यालय खोला जा रहा है। संबधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें