फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी तोड़कर उड़ाए सवा लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। शहर में बाइक की डिग्गी तोड़कर टप्पेबाजाें ने एक लाख 24 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित मां-बेटे ने बैंक की सीसीटीवी देखने के बाद रुपये निकालने वाले को पहचानने का दावा किया है।

गुरुवार को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भैंसोधा गांव निवासी राजेंद शुक्ला ने दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां सुशीला देवी की पेंशन निकालने के लिए इलाहाबाद बैंक आया था। यहां से एक लाख चौबीस हजार रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाजार में खरीदारी की। पुरानी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान के बाहर से डिग्गी तोड़कर रुपये निकाल लिए गये। उसने बताया कि बैंक से एक युवक बाइक से उनके पीछे-पीछे चल रहा था। उसी ने रुपये निकाले होंगे। सीसी टीवी फुटेज देखने के बाद युवक को पहचान भी लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें