फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों ने अदालत में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व के दिन रामघाट से लेकर हाईवे बेड़ीपुलिया तक के रास्ते पर विवाद के बाद महोबा के हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पराशर की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी लकी सिंह ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके पूर्व शहर के शंकर बाजार में सराफा व्यापारी छोटे सोनी की गोली मारकर हत्या के आरोपी भोला द्विवेदी ने भी अदालत में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा था। जिससे परेशान होकर लौडी छतरपुर निवासी लकी सिंह ने मुख्यालय की अदालत में समर्पण कर दिया। चार मार्च को लकी ने महोबा के विजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसकी प्रेमिका को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। इसके अलावा 24 दिसंबर को शंकर बाजार निवासी सराफा व्यापारी छोटे सोनी की दुकान से लौटते समय गोली मारकर हत्या के प्रमुख साजिशकर्ता टिटिहरा निवासी भोला द्विवेदी ने भी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों ने अदालत में किया समर्पण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें