फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बसियाराम से 15 किलो 380 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास टाटा मैजिक वाहन को भी सीज कर दिया। पकड़ा गया तस्कर बिहार के बक्सर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक वाहन से संदिग्ध रूप से पाए जाने पर पुलिस ने उसकी तलाश ली तो उसमें एक बोरे में छिपाकर कर ले जाया जा रहा 15 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया तस्कर बिहार के बक्सर के औद्योगिक नगर के बड़की कोठिया निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र अशोक सिंह के पास से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा मैजिक, मोबाइल और 2040 रुपये नगद बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें