फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। दोस्तों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा छात्र अचानक पानी में गिर पड़ा। जब तब साथियों ने चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाकर बाहर निकलवाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन

मारकुंडी थानाक्षेत्र के छेरिहाखुर्द निवासी रामसुमिल यादव का पुत्र रामचरित(14) सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ गजाधरका पुरवा स्थित भुईया बाबा तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक वह तालाब किनारे पहुंचा तो पैर फिसलने से पानी में जा गिरा। यह देख उसके दोस्त बबलू ने चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाया जबकि अन्य दोस्त भयवश भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकालकर मानिकपुर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व तीन बहन में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। वह क क्षा चार का छात्र था। इस घटना के बाद मां व उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें