फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के पास महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब के पास महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। तालाब से पानी भरने गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी कपड़े फाड़कर भाग निकला। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि सुबह तालाब में पानी भरने गई थी। तालाब के पास पहले से गांव का एक व्यक्ति मौजूद था। आसपास अन्य कोई नहीं था। यह देखकर आरोपी ने उसे पकड़कर दुष्क र्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध कर चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाई तो आरोपी ब्लाउज व अन्य कपड़े फाड़कर धमकी देता हुआ भाग गया। कोतवाली के एसएसआई श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपी पट्टू उर्फ उमाशंकर के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें