फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के 18 एंगल चोरी

Tue, 13 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए चयनित भूमि में लगे लोहे के 18 एंगल चोर काट ले गए। लेकिन  तो परेशानी यहां ड्यूटी देने वाले चौकीदारों की हो गई। इनका कहना है कि इसकी रिपोर्ट पुलिस लिख नहीं रही और विभागीय अफसरों ने अल्टीमेटम दिया है कि अपने पैसे से एंगल लगवाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेड़ीपुलिया से सीतापुर जाने वाले रास्ते में रानीपुर भट्ट विद्युत उपकेंद्र के पास अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए जमीन खरीदी गई है। यहां पर विभाग ने लोहे के एंगल लगाकर तारों से घेराबंदी की है।

चौकीदारी के लिए यहां पर बाबूलाल और दुर्गा प्रसाद यादव तैनात हैं। इन दोनों ने बताया कि 28 दिसंबर को इनमें से 18 एंगल चोरों ने काट लिए। यह घटना रात में हुई, जब भीषण ठंड थी। दोनों ने बताया कि चोरी की सूचना सीतापुर चौकी में दी गई तो वहां रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। पंद्रह दिन होने को हैं और रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।
विज्ञापन


अब अधिकारी उनसे कह रहे हैं कि या तो अपने पैसे से एंगल लगवाओ या फिर तुमको सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन लोगों का कहना है कि वे गरीब हैं और जाड़े की वजह से चोरी का पता नहीं जान पाए।

जब एआरएम महेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि यह बात सही है कि चौकीदारों से कहा गया है कि वे अपने पैसे से एंगल लगवाएं पर इसके साथ यह भी कहा गया है कि वे रिपोर्ट दर्ज न होने की दशा में ऐसा करें। विभाग का नुकसान हुआ है तो किसी न किसी को तो भुगतना पड़ेगा। चौकीदारों की लापरवाही तो है ही।

जब चौकी प्रभारी मधुसूदन मिश्रा से पूछा गया तो उनका कहना था कि पुलिस का काम तो रिपोर्ट दर्ज करना और तफ्तीश करना है। जब कोई आया नहीं तो रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली जाए। कोई आएगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें