फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली के नाम पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू बबुली के नाम पर मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/मानिकपुर। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य बताकर ग्रामीणों को धमकाने व रंगदारी वसूलने वाले दो ग्रामीणों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इसके पास से दो तमंचा व दस कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपी मानिकपुर थानाक्षेत्र के ही निवासी हैं। इनसे पूछताछ जारी है।
मानिकपुर थानाक्षेत्र के सकरौंहा निवासी रामकुशल कुशवाहा पुत्र हुबलाल ने बताया कि 9 अक्तूूबर की रात वह अपने खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहा था। दो नकाबपोश तमंचा लेकर पहुंचे और खुद को साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य बताकर पांच लाख रुपये देेने को कहा। नकाबपोशों ने कहा कि डाकू बबुली ने रुपया मंगाया है रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरे किसान ने कुछ समय मांगा तो नकाबपोशों ने दस दिन बाद आने को कहकर चले गए। किसान ने दो दिन बाद मानिकपुर थाने में दो अज्ञात लोगाें के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सतर्क हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि मामला संगीन होने पर स्पेशल टीम लगाई गई। मानिकपुर थानाध्यक्ष केपी दुबे ने टीम के साथ खोजबीन के दौरान रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण के गेट के पास से दोनों आरोपी रानीपुर निवासी महाबलि पुत्र ननका प्रजापति व सकरौंहा निवासी छोटू प्रजापति पुत्र मंगला को दो तमंचा व दस कारतूस के साथ दबोच लिया। दोनों ने स्वीकार किया कि किसान से डाकू बबुली के नाम पर रुपये मांगे थे। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। एसपी ने मानिकपुर थाना टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि दोनों ग्रामीणों से पूंछताछ जारी है कि कहीं इसके पूर्व भी कोई वारदात में शामिल तो नहीं थे। एसपी ने दावा किया कि फिलहाल यह दोनों गैंग के स्थाई सदस्य नहीं है।
विज्ञापन


जरूरत पर रची साजिश
चित्रकूट। एसपी कार्यालय में मौजूद दोनों आरोपी महाबलि व छोटू ने कहा कि इसके पूर्व ऐसी कोई घटना नहीं की है। परिवार में रुपये की जरूरत होने पर इस प्रकार की साजिश रची थी। क्षेत्र में डकैतों की दहशत होने के कारण डाकू बबुली का नाम लगाकर रुपये लेने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें