फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो गांजा व शराब के साथ चार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलो गांजा व शराब के साथ चार को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसमें शनिवार को पुलिस ने गांजा व शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा। सभी गांजा व शराब बेचने का काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार थाना मऊ के एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने कस्बे के निषाद होटल के पास मऊ निवासी कौशल किशोर पुत्र काशी प्रसाद को 550 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा । जिसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गनीवां चौकी प्रभारी मोहम्मद अकरम ने रम्पुरिया पतेरी मार्ग रंपुरिया निवासी हनुमानदीन पुत्र शिवशंकर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने गोबरिया स्कूल के पास से गोबरिया निवासी राजबहादुर पुत्र सत्य़नारायण को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। बरगढ़ के एसआई गजेन्द्र यादव कब्रिस्तान के पास से नन्हे मिश्रा पुत्र राजबहादुर मिश्रा निवासी घटेहा थाना जनेह जनपद रीवा म.प्र को पकड़ा जिसके पास से 25 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
कस्बे में आज नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
मानिकपुर (ब्यूरो)। कस्बे में आज रविवार को स्व. पंडित इंद्रजीत मिश्रा की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर स्टेशन रोड के राजधर मिश्रा के हाता में लगाया जाएगा। जिसमें पात्र नेत्र रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यह शिविर समाज सेवी कमलेश कुमार मिश्रा व विनाद कुमार मिश्रा के सहयोग से आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार 16 वें साल से इस शिविर का आयोजन जानकीकुंड चिकित्सालय की टीम के सहयोग से किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें