लाठियों से पीट पिता पुत्र को किया घायल
चित्रकूट। भरतकूप चौकी क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र को तीन लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया।
घुरेटनपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसके पुत्र परमेश्वरी के विवाह की एक स्थान पर बातचीत चल रही है। इसी बात को लेकर गांव के विजय बहादुर व उसके पुत्र मनोज ने पुत्र परमेश्वरी को घेरकर मारा पीटा है। पुलिस चौकी पहुंचने पर जबरन समझौता करा दिया गया है। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि रामनरेश व विजय बहादुर दोनोें पक्ष आए थे और दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे।