फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच घायल
विज्ञापन

चित्रकूट(ब्यूरो)। मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे के पास खड़ी बस में चढ़ रहे यात्रियों पर एक बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सुरवल राजापुर निवासी अश्वनी पुत्र मुन्नू को सिर पर गंभीर चोट आई। इसके अलावा उसके साथी सुरवल निवासी गोकुल व रामनारायण को मामूली चोट आई। इसके अलावा सीतापुर चौकी क्षेत्र के बेड़ीपुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्वालियर डबरा निवासी अर्जुन पुत्र शिवदयाल घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में पैलानी बांदा निवासी पवन तिवारी पुत्र कल्लू को घायलावस्था में भर्ती कराया गया है।
----------
छात्रवृत्त्ति के लिए अल्पसंख्यक करें आवेदन
चित्रकूट (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए भारत सरकार की प्रीमैट्रिक स्कलारशिप,पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना चल रही है। जिसके लिए वर्ष 2017-18 के लिए आनलाइन किया जाना है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त व रेनवल नवीनीकरण की आवेदन करने की अंतिम तिथि 31जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
पाल महासभा की बैठक आज
चित्रकूट(ब्यूरो)। शिवसहाय पाल ने बताया कि समाज की कालूपुर पाही में बलबीर पाल की अध्यक्षता में बैठक रविवार को होगी। जिसमें अखिल भारतीय पाल महासभा यूथ कमेटी का गठन होगा।
----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें