चलती टेपों में महिला यात्री के साथ छेड़खानी
:- पुलिस ने टेपों को पकड़ा भाग निकला आरोपी क्लीनर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चलती टेपों में महिला यात्री के साथ क्लीनर ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने टेपों की तलाश कर पकड़ा तो आरोपी फरार हो गया जबकि चालक को टेपों समेत पुलिस पकड़ लाई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रमोदवन मप्र. घूमकर इलाहाबाद का एक परिवार वापस जाने के लिए टेपों से मुख्यालय चित्रकूट आ रहा था। इसी परिवार की एक महिला ने आरोप लगाया कि जैसे ही कर्वी बस स्टैंड पहुंचे तो क्लीनर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो क्लीनर भागने लगा। परिजनों ने ट्रैफिक चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत की। जब पुलिस ने टेपों चालक का पकड़ा तो इसी बीच क्लीनर भाग निकला। कोतवाली के प्रभारी कोतवाल रामेंद्र तिवारी ने बताया कि चालक आशीष निवासी प्रमोदवन मप्र. को पकड़ा गया है। उसने भागे क्लीनर का नाम मामू निवासी प्रमोदवन मप्र. बताया है। जिसकी तलाश की जा रही है।