भरतकूप। थाना क्षेत्र के गोंडा गांव में खुदकुशी करने वाले अवधेश के भाई नत्थू ने बताया कि 22 मई को उसके भाई को गांव के ही कुछ लोगों ने पकड़कर पीटा था। उसकी पत्नी को लेकर अपशब्द कहे, जिससे वह तनाव में था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोपियों ने फिर से उसके घर के पास ही बेइज्जत करने की धमकी दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने 23 मई को घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करा दिया, लेकिन शिकायती पत्र देने के बावजूद खुदकुशी के लिए उकसाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। बृहस्पतिवार को नत्थू ने फिर से एसपी व थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद