फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र को पीटकर चार लाख रुपयों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/भौंरी। रैपुरा थानाक्षेत्र के बोडीपोखरी की पुलिया के पास मंगलवार देर शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक मित्र को बाइक में डंडा मार कर गिरा दिया। उसे पीटने के बाद बदमाश चार लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम जांच में जुट गई है
विज्ञापन

खोर गांव निवासी बैंक मित्र मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि उसने बोडीपोखरी के पास ही एक बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। इसमें बैंक मित्र के रूप में काम करता है। दिन भर के लेनदेन के बाद वह बैग में कैश लेकर बाइक से गांव जा रहा था।
पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद बाइक में डंडा मारकर पर उसे गिरा दिया। पिटाई और सड़क पर गिरने से वह चुटहिल हो गया। इसके बाद आरोपी बैग लेकर भाग गए। रैपुरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदेहास्पद है। पूरी जांच पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें