फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के खिलाफ जांच शुरू, 24 घंटे में मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के बोडीपोखरी विद्युत उपखंड से संबंधित जेई करन सिंह के खिलाफ संविदा कर्मियों से सुविधा शुल्क लेने और पुराने कर्मी को हटाकर नये की भर्ती करने की जांच शुरू हो गई है। मामले की खबर अमर उजाला में छपने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच टीम बनाई है। जांच समिति के अध्यक्ष हाकिम सिंह ने जेई को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण व साक्ष्य देने को कहा है। गौरतलब है कि इस मामले का वीडियो ऑडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले की गठित जांच समिति के अध्यक्ष चित्रकूट के अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह ने बोडी पोखरी विद्युत फीडर के जेई को नोटिस जारी की है। जिसमें कहा गया कि पुराने संविदा कर्मियों को हटाकर नये संविदा कर्मियों को रखने का आरोप है। इसी में रुपये भी लेने का वीडियो ऑडियो वायरल हुआ है। इस मामले में 24 घंटे के अंदर सभी साक्ष्य व कारण बताने के लिए कार्यालय में उपस्थित हों। नोटिस जारी होने के बाद बिजली कर्मचारी संघ के राजापुर खंडीय अध्यक्ष वकीलराम ने कहा कि इसकी सही जांच होनी चाहिए। पुराने संविदा कर्मियों को अकारण ही हटाया जाना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें