फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र क्षेत्र में फिर तेंदुए का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे रींवा (मध्यप्रदेश) के सीधी जिले के जंगल में एक तेंदुआ मृत मिला है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह शिकार का ही मामला प्रतीत हो रहा है। इसे करंट लगाकर मारा गया है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। तेंदुए का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीधी मध्य प्रदेश वन क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि तेंदुए का शिकार किया गया है। शिकारियों की तलाश की जा रही है। मामले में रानीपुर वन्य जीव विहार मानिकपुर के प्रतिपालक जीडी मिश्रा ने बताया कि यह क्षेत्र उनके जिले से बहुत दूर है। तेंदुए के मरने की जानकारी तो मिली है, लेकिन इस क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें