फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासा करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सराफा बाजार स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला तो एक नकाबपोश चोरी करके बाहर आते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बल्दाऊगंज के रामू सोनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की देर शाम वह सराफा बाजार स्थित दुकान बंद कर चला आया था।
गुरुवार को बंदी होने के कारण दुकान नहीं खुली। शुक्रवार को तड़के पड़ोसी दुकानदार ने जानकारी दिया कि दुकान का शटर टूटा है।
वह भाग कर आया पाया कि चोर लगभग दो लाख के जेवर ले गए हैं। घटना की जानकारी होेने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
इसमें पाया कि एक नकाबपोश चोर दुकान में घुसा है। इस मामले में कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नकाबपोश चोर की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें