फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास गश खाकर गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति को बुलाया। थाने में पति गश खाकर गिर गया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस वाहन से आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कर्वी के पुरानी बाजार मोहल्ले की लालमती पत्नी निराले ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को पति ने बच्चों और उसको पीटा। यह भी बताया कि पति आए दिन पिटाई करता है। इस पर थानाध्यक्ष ने पति को थाना बुलाया और दंपती के बीच सुलह समझौता कराया था।
इसी प्रकरण को लेकर शनिवार को सुलह के तौर पर पत्नी को खर्चा आदि के लिए दंपती को बुलाया गया। तभी बातचीत के दौरान पति अचानक बेहोश होकर गिर गया।
आनन-फानन वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर जाकर भर्ती कराया। महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व समझौता कराया था। पत्नी को खर्चा देने के लिए वार्ता करना था। लो ब्लड प्रेशर के चलते पति तबियत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें