फोटो-8- पकड़े गए ओवरलोड ट्रक व डंपर के पास मौजूद पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ओवरलोडिंग के विरुद्ध पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों में नौ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में खनिज अधिकारी सन्नी कौशल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय के आसपास ओवरलोड वाहनों की जांच की। इस दौरान खनिज सामग्री लदे नौ ओवरलोड ट्रक मिलने पर सीज किए गए। एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में किसी भी सूरत में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। जो भी वाहन ओवरलोड या बिना प्रपत्र के पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।