चित्रकूट/खोही। सीतापुर चौकी अंतर्गत सीतापुर कस्बे के राघवपुरी मोहल्ले में दूध बेचने के पैसे के हिसाब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में लाठियां चलने से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के लोगों को अधिक चोट लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीतापुर कस्बे के राघवपुरी मोहल्ले के आशीष कुमारी पुत्री स्व छोटा जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी ओमप्रकाश के यहां से दूध लेते है। 24 अप्रैल को दूध के पैसे देते समय हिसाब को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूध बेचने वाले ओमप्रकाश सहित उसके परिजन पीटने लगे। मां पट्टू व भाभी मन्नू भी पहुंच गए तो इनकी भी पिटाई कर दी। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। (संवाद)