फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: क्रेडिट कार्ड न बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड न बनने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर मे प्रदर्शन किया। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनगर विकास खंड के रैपुरा गांव के ग्रामीणों ने आर्यावर्त बैंक में क्रेडिट कार्ड न बनने पर शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर मेें सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्र देकर क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने भैंस खरीदने के लिए दुग्ध आयुक्त कार्यालय लखनऊ में आवेदन किया था। इसमेें कहा गया था कि आवेदन पास होने पर 70 हजार रुपये का लोन मिलेगा।
आवेदन पास होने के बाद सभी की फाइलें क्रेडिट कार्ड के लिए आर्यावर्त बैंक रैपुरा भेज दी गईं। इसके बाद भी शाखा प्रबंधक क्रेडिट कार्ड नहीं बना रहे हैं। बैंक जाने पर वहां से भगा दिया जाता है। इससे वह परेशान हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कामता प्रसाद वर्मा, रामलखन, महेंद्र सिंह, शिवशंकर, राकेश सिंह, सुरेश चंद्र, शिवदयाल, बाबूलाल व रामप्रकाश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में बैंक मैनजर राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पात्र व्यक्ति को ही लोन दिया जाएगा। इसकी जांच की जा रही है। कोरोना काल में स्टाफ की कमी है, जिससे कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें