फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीका पड़ गया सावन का झांकी झूला महोत्सव

Tue, 16 Aug 2016 10:41 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के नागपंचमी के त्योहार के बाद रक्षाबंधन तक शहर में लगने वाला झांकी झूला महोत्सव आधुनिक मनोरंजन के साधनों के कारण फीका पड़ गया है। प्रमुख मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकी तो भव्य तरीके से सजायी जाती है। लेकिन दर्शन करने को अधिक भीड़ नहीं लगती है। इससे आयोजक भी निराश हैं।
विज्ञापन

शहर में कई साल से झांकी झूला महोत्सव सावन में मनाया जाता है। जिसमें नई बाजार, बल्दाऊ गंज व शंकर बाजार के गंगा जी रोड में स्थित मंदिरोें में भव्य सजावट करने के बाद मंदिर परिसर में झूला डाल कर भगवान कृष्ण को झूलाया जाता है।

लगभग दस साल पहले तक इन मंदिरों में सुबह, शाम भारी भीड़ होती थी। मंदिरों के बाहर रंग-बिरंगी राखियाें की दुकानें लगती थी। जिसमें दुकानदार लाउडस्पीकर लगाकर भाई बहन के प्यार के फिल्मी गाने लगाते थे । इससे महोत्सव मेें रोनक बढ़ जाती थी। जब से टेलीवीजन, मोबाइल व अन्य मनोरंजन के साधन घरों में आ गये। लोगों की रुचि कम होने लगी।
विज्ञापन


झूला महोत्सव की परंपरा को मनाएं रखने के लिए आयोजक आज भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आयोजकों का कहना है कि एक दिन फिर से ऐसा समय आयेगा कि लोग झूला महोत्सव में रुचि लेने लगेंगे। जबकि शहर के राजेश सिंह, रामकृष्ण तिवारी, राघव, ललिता, आदि ने बताया कि आज भी जब सावन माह आता है तो उनके मन में झूला महोत्सव की यादें ताजा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें