फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुप्त गोदावरी गुफा में दरार, पत्थर गिरे

Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
25 सीकेटीपी-09- गुफा के अंदर शंकर जी मंदिर के पास गिरे पत्थर। संवाद
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। लगातार बारिश के बीच चित्रकूट के प्रसिद्ध गुप्त गोदावरी धाम में चट्टानों से पत्थर गिरने की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। पत्थर गिरने से गुफा में दरार आ गई है।
पहली गुफा में शंकर भगवान के मंदिर के पास चट्टान से तीन बड़े पत्थर टूटकर नीचे गिर गए। वहीं खटखटा चोर स्थान से नीचे उतरने वाली सीढ़ियों के पास भी करीब 30 से 40 किलो वजन के दो पत्थर गिरे। रामदरबार स्थल के नीचे चट्टान में दरार दिखाई देने से सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर, पत्थर गिरने की जानकारी मिलते ही मझगवां एसडीएम महिपाल गुर्जर, नगर परिषद सीएमओ अंकित सोनी समेत प्रशासनिक अधिकारी गुप्त गोदावरी पहुंचे। अधिकारियों ने गुफा के अंदर जाकर पत्थर गिरने वाले स्थानों और चट्टानों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि लगातार बारिश और पानी के रिसाव के कारण चट्टानें कमजोर हो गई हैं। नमी के कारण पत्थरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर गुफा को बंद किया गया है। चट्टानों की स्थिति और जांच के लिए भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाएगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही गुफा को दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासन ने गुफा के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गुप्त गोदावरी की गुफा व पौराणिक स्थलों को देखने के लिए आम दिनों में यहां पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते है।
विज्ञापन


19 अगस्त से 5 सितंबर तक बंद रही गुफा
लगातार बारिश के चलते इस साल गुप्त गोदावरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही पहले भी प्रभावित हुई थी। 19 अगस्त से 5 सितंबर तक गुफा बंद रही थी। 30 अगस्त तथा एक से और तीन सितंबर को गुफा के अंदर पानी भरने की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें