फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: छह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाकपा जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कर्वी को सौंपा। जिला सचिव ने कहा कि किसान समन्वय संघर्ष समिति के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जानकारी देना चाहते हैं कि केन्द्र सरकार नई कृषि नीति बनाकर किसानों को बदहाली की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन

सरकार कारपोरेट खेती को बढ़ावा देकर किसानों को कंगाल बनाकर भूखों मरने को छोड़ रही है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का खोखला वादा किया है, जिसे किसान कभी माफ नहीं करेगा। कहा कि श्रमिक विरोधी काले कानून रद्द किए जाएं और निजीकरण बंद किया जाए।
गोशाला में खर्च किए गए धन की उच्चस्तरीय जांच कर अन्ना पशुओं के रख-रखाव व चारे-भूसे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान रविकरन यादव, बद्री प्रसाद वर्मा, शिवबरन यादव, कमलेश सिंह व रामशिरोमणी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें