चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोमवार को चंदा चोरी के विरोध में शहर में जुलूस निकाला और कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। भाकपा के जिला सचिव अमित यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की धनराशि कर्मचारियों ने लूटी है। पार्टी ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया कि एक लाख प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। 3.50 करोड़ बच्चों के दाखिले की जानकारी नहीं मिली। प्रदर्शन के दौरान, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की कमी और ग्रामीण मजदूरों को रोजगार न मिलने पर चिंता जताई गई। दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार रोकने की मांग की गई। इस मौके पर राजधर विश्वकर्मा, प्रद्युम्न कुमार, पंकज मिश्रा, सुनीता, सविता, रामस्वरूप, राजा राम, विजय,देशराज आदि मौजूद रहे।