फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने गांवों से शुरू किया महंगाई विरोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोमवार को कादरगंज, गढीघाट, साईंपुर के अलावा खैरी, सकरौली से महंगाई विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान जिला सचिव अमित यादव ने ग्रामीणों से कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि कर लोगों की रोजी रोटी पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। जनता की मदद करने के बजाय केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में वृद्धि करने में व्यस्त है। इससे महंगाई 11 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। पार्टी के चंद्रपाल ने कहा कि तेल आदि खाने की वस्तुओं के दामों में अप्रैल माह से लगातार बेतहाशा वृद्धि जारी है। यह सब तब हो रहा है जब जनता बढ़ती बेरोजगारी और भूख से जूझ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें