फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उद्यमी को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा युवा मोर्चा ने शहर के डाकबंगले में मंगलवार को युवा उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें मुुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद ने युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा उद्यमी राकेश गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ला, गोलू गर्ग आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह संबोधित करते हुए उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। अधिक से अधिक उद्योग लगाने चाहिए। युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि सभी को लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए। संयोजक शिवाकांत पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए स्टार्ट अप, इंण्डिया, स्किल इण्डिया आदि कार्यक्रम चला रही है। इनमें युवाओं को रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौकेे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, सुनील पटेल, मनोज कुशवाहा, पंकज अग्रवाल, जवाहर सोनी, शैलेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें