चित्रकूट। जिले में मंगलवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2077 है। जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 13 है।
इसके अलावा जिले में पहले से पॉजिटिव मरीजों में 4 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में 24 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को कुल 1553 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। (संवाद)