पकड़े गएआरोपी बुद्ध विलास व रोहित
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हुडा के जंगल में हत्या कर शव फेंकने वाले मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे समधी व उसके एकसाथी को पकड़ा है। मृतक से सात लाख रुपये लेने के बाद न लौटाने की नीयत से हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई लाख से अधिक रुपये भी बरामद किए हैं।
शुक्रवार पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को बांदा जिले के सिविल लाइन चौकी के जरैली कोठी निवासी दिलीप कुमार यादव ने बताया था कि अमावस्या 24 जुलाई को उसके पिता राजा भैया अमावस्या के दिन भगवान कामदनाथ के दर्शन करने व परिक्रमा करने के लिए अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल से चित्रकूट आये थे। इसके बाद परिक्रमा करते समय कही गुम हो गए। इस सूचना पर कोतवाली कर्वी व नयागांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। जिसके बाद तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। चार अगस्त को थाना भरतकूप क्षेत्र के ग्राम हुड़ा के ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के जंगल की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त कराने पर पता चला कि यह शव राजा भैया (62) का है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली कर्वी में दर्ज कराई गई थी।
इसी मामले में पुलिस ने खोजबीन के बाद चचेरे समधी फौजदार का पुरवा अतर्रा निवासी बुद्धविलास यादव व नरैनी रोड अतर्रा निवासी राहुल तिवारी को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह राजा भइया से उसकी पत्नी को ठीक कराने के नाम पर कई बार काफी पैसे तंत्र-मंत्र व अनुष्ठान के लिए ले चुके थे। तंत्र-मंत्र से पत्नी को ठीक कराने के नाम पर सात लाख रुपये भी बालू डम्प के नाम पर ले चुके थे। बताया कि लिए गए पैसे न देना पड़े इसलिए उन लोगों ने 24 जुलाई को राजा भइया से तीन लाख रुपये अनुष्ठान के नाम पर लेकर योजनाबद्ध तरीके से परिक्रमा मार्ग से मोटर साइकिल में बैठाकर मड़फा जंगल ले गए जहां उसका गला घोटकर हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया था।
एसपी ने बताया कि बुद्ध विलास हत्या मामले में सजा भी काट चुका है। दो महिलाओं की हत्या का भी आरोपी है। यह शातिर है। इस हत्या के बाद उसने खुद को बचाने के लिए बाीमार होने का बहाना कर जानकीकुंड अस्पताल में भर्तीभी हुआ था। वहां से जानेके बाद वह पकडागया। उसे भर्ती कराने व छुट्टी कराने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी
मृतक के परिजनों ने रिश्तेदार के विरुद्ध लिखाई थी रिपोर्ट
बीती छह अगस्त को मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके चचिया ससुर बुद्ध विलास उर्फ राजा निवासी फौजदार का पुरवा थाना अतर्रा जनपद बांदा व राहुल तिवारी निवासी कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा अक्सर उसके घर आते रहते थे और उसकी माता की तबियत ठीक करने के लिए कई बार अनुष्ठान कराने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये लेकर लौंग व गंगाजल पिलाकर चले जाते थे। बीती 24 जुलाई के दिन भी ये लोग घर आकर उसके पिता से कहा था कि अनुष्ठान के लिए अमावस्या का दिन बहुत शुभ है और अनुष्ठान कराने के चित्रकूट में उनके गुरु के पास जाना पडेगा तथा अनुष्ठान में तीन लाख रुपये लगेगे। बताया कि इससे पहले भी बालू डम्प के नाम पर इन लोगों ने उसके पिता से सात लाख रुपये ले रखे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक व 2,64,610 रुपये भी बरामद किए।