फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंखों में ट्रक की तेज रोशनी से गिरी बाइक, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को ट्रक की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने पति को जिला अस्पताल रेफर किया। महावीर नगर निवासी दुर्गा प्रसाद (40) अपनी पत्नी ममता देवी (36) के साथ मारकुंडी से निमंत्रण से लौट रहे थे। डाक बंगला मंदिर के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक की लाइट उनकी आंखों में पड़ी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गई। दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें