फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेंशन बनवाने के बहाने जमीन लिखाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा गांव में एक वृद्ध की कीमती जमीन धोखाधड़ी से हड़प ली गई। एक युवक ने पेंशन बनवाने के बहाने वृद्ध को बुलाकर उसकी जमीन पत्नी के नाम करा ली। पीड़ित बड़े ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को बरवारा निवासी युवक उसे कर्वी ले गया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी 30 लाख रुपये की जमीन पत्नी के नाम करा ली। कागजात में पांच लाख रुपये के चेक का जिक्र था, लेकिन उसे यह राशि नहीं मिली। चार मई 2026 को खतौनी निकलवाने पर धोखाधड़ी का पता चला। युवक के घर शिकायत करने पर उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें