चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के अतरौली माफी में सामान रखने को हुए विवाद में दंपती को पीट दिया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अतरौली माफी निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उसका पड़ोसी शिव प्रकाश उसकी कच्ची दीवार में जाली लगाकर बालू छान रहा था। दीवार गिरने की बात कही और हटाने के लिए कहा, जिस पर पड़ोसी गाली देने लगा। मना करने पर लाठी से पीटने लगा। उसकी आवाज सुनकर पति शिवबालक आए तो उनको भी पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)