फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार को सुबह आठ बजे से मतगणना

Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि मतगणना चार जून को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के दिन राष्ट्रीय रामायण मेला स्थल से रूट डायवर्ट रहेगा। काउंटिंग एजेंट के मोबाइल गेट पर ही जमा कराए जाएंगे। कोई भी मोबाइल अंदर लेकर नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में डीएम ने कहा कि ईवीएम मशीनें जिस गली से काउंटिंग टेबल पर जाएगी वहां पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। जिस मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, वह अपने स्थान पर बने रहेंगे। प्रत्याशियों की गाड़िया भी सौ मीटर की दूरी पर ही खड़ी कराएं। मेडिकल किट, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। पार्किंग के संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि रैन बसेरा व पोद्दार इंटर कॉलेज में बनाया गया है।
बैठक में एसपी अरूण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, सदर एसडीएम सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर प्रमोद कुमार झा, एसडीएम सतीश चंद्र, मोहम्मद जसीम अहमद, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी कर्वी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें