बेटी की मौत की जानकारी होने पर बदहवास उसे देखने के लिए दौड़ी मां पूनम व उसे संभालती महिला ।
- फोटो : बेटी की मौत की जानकारी होने पर बदहवास उसे देखने के लिए दौड़ी मां पूनम व उसे संभालती महिला ।
चित्रकूट- शिवरामपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में डंपर और पिकअप में भिड़ंत होने से मां-बेटी सहित चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी आपस में पारिवारिक व रिश्तेदार हैं। एक युवती तो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी के भी बाद ससुराल भी नहीं जा पाई थी और उसकी मौत हो गई। दो महिलाएं आपस में समधिन थी एक किशोरी नातिन थी। रिश्तेदारों में घटना के बाद शोक व्याप्त है।
जनपद बांदा के थाना कालिंजर क्षेत्र के गड्डिहा निवासी नीलकंठ हर साल परिवार के साथ महाकुंभ में साफ सफाई का काम करने जाते थे। इस बार भी वह भाई हरिनाम व उसकी पत्नी कुशमा, भतीजे मनीष, छोटेलाल, प्रशांत, बेटी वर्षा, रत्ना, पूनम, समधी श्रीकेशन के परिवार सहित महाकुंभ में सफाई करने गए थे।
लौटते समय चालक की लापरवाही से हादसा की बात परिजन कह रहे हैं। नीलकंठ के सबसे छोटे पुत्र साेनू की शादी सड़ा निवासी श्रीकेशन की पुत्री सपना के साथ सात फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी। इसके बाद 29 अप्रैल को दोबारा शादी होनी थी। उसके पहले ही सड़क दुर्घटना में उसकी और मां केसर देवी की मौत हो गई।
वहीं नीलकंठ के बड़ी बेटी पूनम की की बेटी मनु और उसके छोटे भाई हरिनाम की पत्नी कुसमा देवी की भी मौत हो गई है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसके पहले ही खुशियां मातम में बदल गई। घटना में बेटी, साला सोनू की पत्नी सपना, सास केसर देवी व मेरी चचेरी सास कुसमा की मौत हो गई है।