मानिकपुर जंक्शन से दो दिन के अंदर 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरीं। जिन्हें स्टेशन पर नहीं रोका गया लेकिन स्टेशन के आगे कुछ ट्रेनों की चेन खींचकर कई श्रमिक उतर जाते हैं। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ व जीआरपी ने इन्हें पकड़कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
मानिकपुर से मुंबई रूट व अन्य रूटों से ट्रेनें दो दिन से श्रमिकों को लेकर गुजर रही हैं, जो प्रयागराज, वाराणसी के मप्र के जबलपुर आदि शहर के स्टेशन पर जाती हैं। ट्रेन से उतरने वाले अतर्रा कस्बे के 30 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
मानिकपुर आरपीएफ प्रभारी पीएस परिहार ने बताया कि मानिकपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन नहीं रूकती। यदि कोई श्रमिक रेलवे स्टेशन में उतरता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को एक ट्रेन एक मिनट के लिए रूकी थई इससे एक श्रमिक के उतरने पर कार्रवाई की गई।