फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कोरोना से एक की मौत, आठ संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई और आठ नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 1284 हो गई। एक्टिव केस 166 हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. इम्त्यिाज ने बताया कि मुख्यालय से सटे कर्वी माफी निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हुई है। महिला को 25 सितंबर को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी कोरोना की जांच कराई गई थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई थी।
सोमवार को परिजन उसे गांव ले आए थे। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई है। इसी बीच प्रयागराज अस्पताल से महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना मोबाइल पर मिली।
विज्ञापन

जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पीपीई किट के साथ गांव पहुंची और महिला का अंतिम संस्कार कराया। जिले में कोरोना से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 35 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें