मानिकपुर/मऊ(चित्रकूट)। जिले में गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दो महिलाएं भी हैं। जिले में अब तक 109 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी मरिजों को एंबुलेंस से बांदा भेजा गया है। मानिकपुर तहसील के बाल्मीकि नगर व गांधी नगर वार्ड में रहने वाली दो महिलाएं पॉजिटिव निकली हैं। वहीं मऊ थानाक्षेत्र के मदना गांव व पहाड़ी थानाक्षेत्र के लोहदा गांव में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।
सीएमओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने मरीजों के क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया है। वहीं स्वास्थ्य टीम ने मरीजों के परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें जांच को बांदा भेजा है। वहीं गुरुवार को 329 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इस समय जिले में नौ एक्टिव केस बचे हैं।